फानी-फोनी या फनी, जानिए चक्रवात तूफान के नाम पर कैसे हुई कंफ्यूजन

Friday, May 03, 2019 - 03:12 PM (IST)

नेशनल डेस्कः ओडिशा के समुद्री तटों से शुक्रवार सुबह टकराया चक्रवात तूफान फनी अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। ओडिशा के लिए सोशल मीडिया पर सभी प्रार्थनाएं कर रहे हैं। फनी के आने के बाद भुवनेश्वर में तेज हवाओं के साथ ही बारिश भी हुई जिससे दो लोगों की मौत हो गई और कई पेड़ उखड़ गए। इन सबके बीच जो बात चर्चा में है वो यह कि इस चक्रवात तूफान के नाम को लेकर कंफ्यूजन बनी हुई है। कोई फानी, फनी तो कोई फोनी चला रहा है। आखिर इनमें से सही नाम क्या है और चक्रवात के नाम का क्या मतलब है यह सब जानना चाहते हैं। फनी चक्रवात का मतलब है 'सांप'।

'फणि' से ऐसे बना फनी
आपको बता दें कि इस चक्रवात तूफान का नाम बांग्लादेश ने रखा है। बांग्लादेश ने इस तूफान का नाम 'फणि' रखा था, इसका वहां पर उच्चारण फोनि'किया जाता है। इस तूफान के नाम का जब इस नाम के सुझाव को भेजा गया तो देश बदलने के साथ ही शब्दों का उच्चारण भी बदलता चला गया। अंग्रेजी में इसे Fani लिखा जा रहा है जिसकी वजह से हिंदी में इसका उच्चारण फनी या फानी प्रचलित हो गया। इसलिए कोई इसे फानी, फोनी या फनी बोल रहा है। बता दें कि कुछ आठ देश हैं जो इन तूफानों के नाम को सुझाते हैं। इस बार बांग्लादेश ने नाम का सुझाव दिया था। इन आठ देशों में- भारत के साथ-साथ श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान और थाइलैंड है।

बता दें कि ओडिशा के बाद फनी अब यह पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ रहा है। कोलकाता में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आज शाम 3 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट बंद रहेगा। वहीं फनी के 4 मई को भारत से निकलकर बांग्लादेश पहुंचने की संभावना है।

Seema Sharma

Advertising