TDP के सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर क्या बोले चंद्रबाबू नायडू?

Thursday, Jun 20, 2019 - 08:36 PM (IST)

अमरावतीः तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के चार राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस तरह का संकट उनकी पार्टी के लिए नई बात नहीं है।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि यूरोप में छुट्टियां मना रहे नायडू ने स्थिति का जायजा लेने के लिये यहां पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि नायडू ने बागी नेताओं के बारे में पूछा और नेताओं से कहा कि इस तरह के संकट तेदेपा के लिए नई बात नहीं है।

सूत्रों ने उनके हवाले से कहा कि तेदेपा राज्य के हितों की सुरक्षा के लिए भाजपा से लड़ रही है। तेदेपा को झटका देते हुए, उसके छह में से चार राज्यसभा सदस्यों ने ऊपरी सदन के सभापति एम वेंकैया नायडू को आवेदन देकर उनका भाजपा में विलय करने का अनुरोध किया। बाद में ये सदस्य नयी दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए।

 

Yaspal

Advertising