सेना के पश्चिमी कमांडर ने जम्मू कश्मीर में राज्यपाल, मुख्यमंत्री से मुलाकात की

Friday, Nov 25, 2016 - 01:37 AM (IST)

जम्मू: नियंत्रण रेखा (एलआेसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीआेसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल सुरिंदर सिंह ने वीरवार राज्यपाल एन एन वोहरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से वीरवार को मुलाकात की। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और सीमा पर ताजा स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दी।  

मुख्यमंत्री ने सैन्य कमांडर से कहा कि वह सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिक प्रशासन को लोगों के पुनर्वास और वहां रह रहे लोगों की सुरक्षा में हरसंभव मदद प्रदान करें। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने राजभवन में उपराज्यपाल एन एन वोहरा से भी मुलाकात की और सुरक्षा स्थिति के अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ निरोधी एवं आतंकवाद निरोधी ग्रिड के कारगर प्रबंधन के बारे में चर्चा की।

Advertising