ममता की तस्वीर से छेड़छाड़ करने वाली BJP कार्यकर्ता ने खटखटाया SC का दरवाजा

punjabkesari.in Monday, May 13, 2019 - 12:37 PM (IST)

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटोशॉप इमेज फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार हुई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने अब सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। 

PunjabKesari

कोर्ट प्रियंका की याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की जज इंदिरा बनर्जी और संजीव खन्ना की बेंच का कहना है, मंगलवार को भाजपा युवा विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

PunjabKesari

गौरतलब है कि प्रियंका ने ट्विटर पर ममता बनर्जी की एक बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका शर्मा के मेट गाला अवतार में फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर की थी।  टीएमसी कार्यकर्ताओं को जैसी ही इस फोटो के बारे में पता चला, हंगामा मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दासनगर पुलिस थाना पुलिस ने तुरंत प्रियंका शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। प्रियंका की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया यूजर्स खासकर बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। यूजर्स ने ममता प्रशासन के इस रवैये की आलोचना की और इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News