दुल्हन ने शादी से पहले ससुराल वालों से रखी शर्त, जानेगे तो आप भी करेगे सलाम

Friday, Apr 22, 2016 - 08:31 PM (IST)

भिंड: अर्थ-डे के दिन शादी तय होने पर दुल्हन ने ससुराल वालों से ऐसी चीज मांगी जिससे पूरा परिवार व गांव के लोगों को बेटी पर गर्व महसूस कर रहे हैं। दुल्हन की मांग पूरी करने के लिए ससुराल वाले भी तैयार हो गए। दसअसल दुल्हन प्रियंका ने शादी के जोड़े के साथ ससुराल वालों से 10 हजार पौधे मांगे। 

अटेर के किशुपुरा गांव निवासी किसान राजेश भदौरिया की बेटी प्रियंका 2 बड़े भाइयों की इकलौती बहन हैं। पिता कहते हैं कि प्रियंका को बचपन से ही प्रकृति से बहुत लगाव है। ग्रेजुएशन के लिए भिंड में कॉलेज में दाखिला लिया तो सब्जी मंडी स्थित राजेेंद्र पार्क में भी पौध रोपण किया और समाजसेवियों के साथ मिलकर बदहाल होती जा रही राजेंद्र पार्क को संवारने में योगदान दिया। ससुराल से मिलने वाले पौधों में 5 हजार मायके में लगाए जाएंगे और 5 हजार ससुराल में लगाए जाएंगे। प्रियंका की बारात 22 अप्रैल को उत्तरप्रदेश के जालौन जिले के कुठोंद से आ रही है। प्रियंका को हाल में ही हाउसिंग कॉलोनी में बेटी बचाओ कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के हाथों सम्मानित किया गया था। प्रियंका कहती है कि अर्थ-डे पर शादी में पौधों से ज्यादा बड़ा उपहार क्या होगा।

 
Advertising