सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक सुधार लाने वाली ‘वेब वंडर वुमेन’ हुई सम्मानित

Wednesday, Mar 06, 2019 - 07:49 PM (IST)

नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक क्रांति लाने वाली ‘वेब वंडर वुमेन’ को बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। मंत्रालय ने सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक सुधार करने वालीं महिलाओं को वेब वंडर वुमेन अभियान के तहत गहरी शोध प्रक्रिया के बाद चयनित किया। इन्हीं में से चयनित 30 महिलाओं को ट्विटर इंडिया और ब्रेकथ्रु इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है। 

मेनका गांधी ने इस मौके पर कहा कि ऑनलाइन होने वाली महिलाओं की आवाज में काफी ताकत है। वेब वंडर वुमेन इन्हीं आवाजों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने तथा सशक्त करने का अभियान था, जिन्होंने सोशल मीडिया के मंच पर सकारात्मक छाप छोड़ी। मेनका गांधी और 10 जजों के पैनल ने मीडिया, जागरुकता, कानून, स्वास्थ्य, सरकार, भोजन, पर्यावरण, विकास, कारोबार और कला के क्षेत्र से प्राप्त 240 से अधिक नामांकनों में से इन 30 महिलाओं को चयनित किया। 

shukdev

Advertising