कमाल: तेलंगाना के बुनकर ने बनाई ऐसी साड़ी...जो माचिस की डिब्बी में  हो जाती है पैक

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 01:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: तेलंगाना के एक हथकरघा बुनकर ने ऐसी साड़ी बनाई है, जिसे छोटी-सी माचिस की डिब्बी  में भी रखा जा सकता है। इस साड़ी को मंगलवार को राज्य के मंत्रियों के टी रामाराव, पी सबिता इंद्रारेड्डी, वी श्रीनिवास और एराबेल्ली दयाकर राव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करने वाले इस बुनकर का नाम नाल्ला विजय है, जो राजन्ना सिरसिल्ला जिले के निवासी हैं। आधिकारिक बयान के मुताबिक, विजय ने अपनी साड़ी मंत्री सबिता इंद्रारेड्डी को भेंट की। विजय ने बताया कि उसे इस तरह की एक साड़ी तैयार करने में करीब छह दिन लगते हैं, लेकिन यदि मशीन का इस्तेमाल किया जाए तो इसे केवल दो दिन में ही तैयार किया जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News