दिल्ली में तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आज भी हो सकती है बारिश

Wednesday, Jan 23, 2019 - 01:30 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश के साथ सर्दी वापिस आ गई है। बुधवार सुबह मौसम सर्द रहा और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार आज फिर हल्की बारिश हो सकती है। 


मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक 27.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  उन्होंने बताया कि सुबह हवा में आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। 


अधिकारी ने बताया कि आज दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पडऩे का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तरी रेलवे ने बताया कि उत्तर जाने वाली 21 ट्रेनें खराब मौसम के कारण तय समय से देरी से चल रही हैं।      

 

vasudha

Advertising