मौसम विभाग का अलर्ट, अगले कुछ घंटे में फिर से तेज आंधी के साथ बारिश की आशंका

Wednesday, May 09, 2018 - 06:55 PM (IST)

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज तेज आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में यह आशंका व्यक्त की है। विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्दता का स्तर 55 दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान कल 34.7 डिग्री दर्ज किया गया था जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे था।

विभाग ने इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका जताई गई है। फिलहाल दिल्ली में आसमान में बादल छाए हुए हैं। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात भी धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई, जिसके बाद आज सुबह से राजधानी में बादल छाए हुए हैं।

Seema Sharma

Advertising