दिल्ली में आज मौसम हुअा खुशनुमा, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस

Monday, Apr 10, 2017 - 11:50 AM (IST)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम खुशनुमा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आज दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यहां तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। आर्द्रता आज सुबह 36 प्रतिशत रही। अधिकारियों ने बताया, ‘‘राजधानी दिल्ली में आज दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास और आसमान साफ रहने का अनुमान है।’’  दिल्ली में कल अधिकतम तामपान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 

Advertising