Weather update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिज़ाज, 15 और 16 मार्च को बारिश का अनुमान
punjabkesari.in Friday, Mar 14, 2025 - 05:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिज़ाज बदलता हुआ दिख रहा है। राजधानी में हल्की बूंदाबांदी से मौसम काफी सुहावना हो गया है। बीते दिन भी दिल्ली में बादल छाए रहें। IMD के अनुसार 14 मार्च से 16 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
गुरुवार को दिल्ली में पूरे दिन आंशिक बादल रहे, लेकिन फिर भी तापमान में कोई कमी नहीं आई। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक था। यह इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन था। इससे पहले 11 मार्च को तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़ा हुआ था, जिससे सुबह की भी गर्मी महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था।