मप्र में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट

Sunday, Jun 03, 2018 - 06:25 PM (IST)

भोपाल : मध्यप्रदेश में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार को राज्य में मौसम सुहावना रहा। राजधानी समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बदलते मौसम से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इंदौर, उज्जैन, शहडोल संभागों के अलावा कई जिलों में आगामी 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री, इंदौर का 21.5 डिग्री, ग्वालियर का 27.7 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

suman

Advertising