हम दिल्लीवासियों को बताएंगे अपनी सरकारों की उपलब्धियां: शीला

Monday, Apr 22, 2019 - 08:59 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली की छह लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार को कहा कि इस चुनाव में उनकी पार्टी दिल्ली एवं केंद्र में रहीं पिछली कांग्रेस सरकारों की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएगी। उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार घोषित शीला ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबले की चुनौती स्वीकार करने को तैयार है। 

उन्होंने कहा,‘हम केंद्र एवं दिल्ली में रही कांग्रेस सरकार की उपब्धियों का उल्लेख करते हुए जल्द ही चुनाव प्रचार आरंभ करेंगे।' गौरतलब है कि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से टिकट देने के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन को नई दिल्ली, जेपी अग्रवाल को चांदनी चौक, राजेश लिलोठिया को उत्तर-पश्चिम दिल्ली, महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली और अरविंदर सिंह लवली को पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है। 

shukdev

Advertising