अगर दुश्मन सीमा पर रहने वाले लोगों को कोई नुक्सान पहुंचाएगा तो उसे मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा

Friday, Mar 01, 2019 - 06:17 PM (IST)

साम्बा (अजय): सीमा सुरक्षा बल की 173वीं बटालियन ने अपने दायरे के क्षेत्र सरकारी स्कूल चक्क सदा में सीमावर्ती लोगों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बी.एस.एफ. अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने आपस में लम्बा विचार विमर्श करके एक दूसरे के साथ अपने विचार सांझा किया। पूर्व विधायक हीरानगर कुलदीप राज, सरपंच भारत भुषण,  सरपंच राधा कृष्ण, ने सीमा की समस्याओं को अवगत करवाते हुए कहा कि लोगों की जमीने ताराबंदी के आगे आई हैं, उसका उचित मुआवजा दिया जाए और जिस जमीन का अधिग्रहण सीमा सुरक्षा बल ने अपने कब्जे में किया है, उसका मुआवजा भी नहीं मिला है।


  उन्होंने कहा कि सरकार ने 5 किलोमीटर के दायरे में सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की जो नीति बनाई है व उसका समर्थन करते हैं, लेकिन सबसे अधिकारी नुक्सान गोलीबारी में एक किलोमीटर के दायरे में पडऩे वाले बच्चो को सहन करना पड़ता है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभातिव होती है, इसलिए एक किलोमीटर के दायरे वाले लोगों के लिए आरक्षण में एक अलग व्यवस्थ्ता की जाए। इसके इलावा सरपंच राधाकृष्ण ने डी.सी.बी. के किराए की मांग भी की। वहीं डिप्टी कमिश्नर सुषमा चौहान ने कहा कि सीमा के लोगों को सबसे पहले अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए ,क्योंकि सीमा के संबंध में कई अफवाहे चलती रहती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस संबंध में पूरी तैयारी की हुई है और अगर हालात बिगड़ते हैं तो समय रहते लोगों को सूचति करके उन्हें सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया जाएगा। डिसी ने कहा कि सीमावर्ती लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए अलग समय निकाला जाएगा ताकि जमीन संबंधी समस्याओं को सुलझाया जा सके।
 

वहीं आई.जी. एन.एस. जम्वाल ने सीमावर्ती लोगों से कहा कि ताराबंदी के आगे जमीन में गांववासी खेती कर सकते हैं और इसके लिए बी.एस.एफ. उनका पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि बी.एस.एफ ऐसा कोई काम नहीं करेगी,जिससे सीमा पर हालात खराब हो सकें । उन्होंने कहा कि सीमा की हर चुनौती के लिए व पूरी तरह से तैयार रहते हैं। कमांडेंट सुरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सीमा की सुरक्षा के लिए उनकी बटालियन पूरी तरह से खड़ी है और अगर दुश्मन सीमा पर रहने वाले लोगों को कोई नुक्सान करता है तो उसका मुंह तोड़ जबाव दिया जाएगा। 
इस मौके पर कार्यक्रम में आई.जी. बी.एस.एफ. एन. एस जम्वाल प्रमुख रूप से मौजूद थे, जबकि डी.आई.जी. सुखदेव राज, डी.आई.जी. सामान्य सीमांत मुख्यालय अखिलेश्वर सिंह, डिप्टी कमिश्नर साम्बा सुषमा चौहान, एस.एस.पी. साम्बा डा. कौशल शर्मा, एस.डी.एम. रीतू महाजन, तहसीलदार सुदेश कुमार भी विशेष तौर पर उपस्थिति थे।
 

Monika Jamwal

Advertising