सिवाय आश्वासनों के हमे कुछ नहीं मिल रहा है : पीएचई वर्कर

Thursday, Jun 06, 2019 - 06:48 PM (IST)

कठुआ : पी.एच.ई. विभाग के अस्थायी कर्मियों ने अपनी काम छोड़ों हड़ताल को जारी रखा हुआ है। वीरवार भी कर्मियों ने अपने हितों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यूनियन के शिव नारायण सिंह ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है। पिछले पांच सालों का बकाया वेतन सरकार को जारी करना होगा। वेतन न मिलने के कारण उनकी परेशानियां उनके साथ साथ उनके बच्चों को झेलनी पड़ रही हैं।

 

गत दिनों राज्यपाल के सलाहकार ने ईद पर वेतन देने का वादा किया था लेकिन अब तक उन्हें वेतन नहीं मिला है। उन्हें आज तक सिवाय आश्वासनों के कुछ हासिल नहीं हुआ है। लगातार दस माह से जारी हड़ताल के बावजूद वेतन जारी करने को लेकर सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर हड़ताल पर हैं। वे अपना आंदोलन और भी तेज करेंगे जिसके लिए पूरी तरह से रियासत का प्रशासन व विभाग जिम्मेवार है। 
 

Monika Jamwal

Advertising