Watermelon: इस रंग में दिखने वाला तरबूज अंदर से है ज़हर भरा, कैंसर तक पहुंचा सकता है रास्ता

punjabkesari.in Thursday, Apr 10, 2025 - 02:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गर्मी के मौसम में अगर कोई फल सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनता है, तो वो है तरबूज। ठंडक, मिठास और पानी से भरपूर यह फल हर घर की थाली में जगह बना लेता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो तरबूज आपको ठंडक देता है, वही सेहत पर बड़ा वार भी कर सकता है?

जी हां, बाजारों में मिलने वाले कुछ तरबूज अब खतरनाक केमिकल्स और कृत्रिम रंगों से लैस आ रहे हैं। इन्हें लाल और रसीला दिखाने के लिए इस्तेमाल हो रहा है ऐसा ज़हर, जो सीधे आपकी सेहत को कैंसर जैसे रोगों की ओर धकेल सकता है।

PunjabKesari

 तरबूज में मिलावट का खेल

आजकल बाजार में मिलने वाले कई तरबूजों को जल्दी पकाने के लिए इथर, कैल्शियम कार्बाइड या रंग जैसे हानिकारक रसायनों का सहारा लिया जा रहा है। ये केमिकल शरीर में जाकर कैंसर, लीवर की खराबी, किडनी की परेशानी और हार्मोनल गड़बड़ी जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

कुछ व्यापारी तरबूज के गूदे को और ज्यादा लाल और आकर्षक दिखाने के लिए आर्टिफिशियल कलर भी डालते हैं। अगर ये रंग खाद्य-ग्रेड नहीं हैं, तो यह कैंसरजनक (carcinogenic) हो सकते हैं।

सिर्फ यही नहीं, अगर तरबूज को सही तापमान में न रखा जाए या वह काफी समय से सड़ा हो, तो उसमें फफूंदी लग सकती है। यह फफूंदी एफलाटॉक्सिन्स नामक खतरनाक विषाक्त पदार्थ उत्पन्न करती है, जिससे लीवर कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है।

PunjabKesari

 कैसे पहचानें केमिकल वाला नकली तरबूज?

तरबूज खरीदते समय इन संकेतों को नजरअंदाज न करें:

  • बहुत चमकदार लाल रंग वाला गूदा – नकली रंग का इशारा हो सकता है।

  • कटे फल से अगर हल्की चिपचिपाहट या रंग निकल रहा हो, तो यह साफ मिलावट है।

  • पानी में डालकर देखें – अगर तरबूज का टुकड़ा पानी को रंग दे, तो समझिए उसमें मिलावट है।

  • कटे तरबूज की सतह अगर बहुत ज्यादा चमकदार लगे, तो सतर्क रहें।

 सेहत पर क्या असर डालता है ऐसा तरबूज?

इन मिलावटी तरबूजों को खाने से हो सकते हैं कई गंभीर दुष्प्रभाव:

  • पेट दर्द, उल्टी और दस्त

  • लीवर और किडनी पर असर

  • स्किन एलर्जी और फूड पॉइज़निंग

  • बच्चों में इम्युनिटी पर असर और शारीरिक कमजोरी

 कैसे खरीदें सुरक्षित तरबूज?

  1. पूरे तरबूज को प्राथमिकता दें, पहले से कटे फल से बचें।

  2. उसका तना सूखा और पीला हो – ये उसकी प्राकृतिक पकने की निशानी है।

  3. थपथपाने पर अगर गूंजदार आवाज आए, तो फल ताजा और पका हुआ है।

  4. हमेशा भरोसेमंद दुकानदार से ही खरीदें, सड़क किनारे खुले में रखे तरबूज से दूरी रखें।

 घर पर करें शुद्धता की जांच

  • एक कप पानी में तरबूज का टुकड़ा डालें।

  • अगर पानी का रंग बदल जाए, तो समझिए फल में रंग मिलाया गया है।

  • अगर खाने के बाद गले में जलन या खराश हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 तरबूज गर्मियों का उपहार है, लेकिन अगर उसमें मिलावट हो तो यह सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है। इसलिए अगली बार जब भी आप बाजार से तरबूज खरीदें, आंखों से नहीं, जागरूकता से चुनें। सेहत है तो स्वाद का आनंद भी बना रहेगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News