बारिश में मजे लेते छोटे बच्चे का Video देख आप भी कहेंगे So Cute
Thursday, Jun 16, 2022 - 12:02 PM (IST)
नेशनल डेस्क: दरअसल एक छोटे बच्चे का बारिश में बीच सड़क लेटे हुए का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।देश में इन दिनों कई हिस्सों में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है ताकि इस गर्मी से राहत मिले। गर्मी के इस मौसम में एक छोटे से बच्चे का वीडियो लोगों के मन को काफी सुकून दे रहा है।
Meanwhile in The Netherlands.. pic.twitter.com/QnSqDL4FXB
— Buitengebieden (@buitengebieden) June 8, 2022
इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट बुइटेनगेबिडेन पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में एक छोटा बच्चा पीले रंग का रेनकोट पहने बारिश का मजा ले रहा है। वह बारिश को फुल एन्जॉय करने के लिए सड़क पर लेट जाता है। यह वीडियो नीदरलैंड में शूट किया गया है, यूजर्स इस वीडियो पर काफी प्यार लुटा रहे हैं।