VIRAL हाे रहा सिक्योरिटी गार्ड का गाना, हूबहू अरिजीत की तरह है अावाज!(VIDEO)

Thursday, Dec 08, 2016 - 03:16 PM (IST)

कोलकाताः इस दुनिया में टैलेंट वालाें की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों का टैलेंट देखने-सुनने को मिलता है और लोगों में ऐसे वीडियोज का क्रेज भी बहुत है। इन दिनाें कोलकाता के रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड का गाना फेसबुक पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे हजारों लोग देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। 
 

 

pls share It any thing contact -8584090472

Posted by Adarsh Singh on Monday, November 28, 2016



सौविक नाम का ये सिक्योंरिटी गार्ड अपनी खूबसूरत आवाज में अरिजीत सिंह के  गानों को गा रहा है। कोलकाता के आदर्श सिंह नाम के यूजर ने फेसबुक पर सौविक के सिंगिंग का वीडियो बनाकर शेयर किया है जो लोगों के दिलों को जीत रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सिक्योरिटी गार्ड सौविक गाते समय थोड़ा शर्माते हैं। ज्यादातर लोगों ने सौविक के गायन की प्रशंसा की है जबकि कुछ लोगों ने इसे फेक वीडियो बताते हुए कहा कि अरिजीत की आवाज को डब किया गया है। 
 

 

 

Posted by Adarsh Singh on Monday, November 28, 2016


सौविक की सिंगिंग पर संदेह को खत्म करने के लिए आदर्श सिंह ने कई और वीडियोज शेयर किए। आदर्श ने 28 नवंबर को सौविक के गाने का एक वीडियो शेयर किया, जिसे अब तक 34 लाख लोग देख चुके हैं। एक अन्य वीडियो काे करीब 16 लाख लाेग देख चुके है।

Advertising