सुबह उठते ही शरीर में सूजन लगती है? एक्सपर्ट ने बताया बस खाली पेट पी लें ये एक चीज; मिलेगी राहत
punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 01:43 PM (IST)
नेशनल डेस्क : आजकल कई लोग वॉटर रिटेंशन और शरीर में सूजन जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस बीमारी में अक्सर सुबह उठते ही पेट, चेहरे या पूरे शरीर में सूजन महसूस होती है। इसके साथ ही गैस और ब्लोटिंग की समस्या भी कई लोगों को परेशान करती है। हालांकि इसके कारण अक्सर स्पष्ट नहीं होते और लोग इसे देर रात खाना खाने या ज्यादा चावल खाने से जोड़ते हैं।
एक्सपर्ट की राय : डाइजेशन और टॉक्सिन का असर
डाइटिशियन राधिका गोयल के अनुसार, यह ज्यादातर संकेत है कि आपका डाइजेशन सही नहीं है और शरीर में टॉक्सिन जमा हो रहे हैं। सूजन कई कारणों से हो सकती है, जैसे गलत खान-पान, देर रात भोजन, कम पानी पीना, नींद की कमी और तनाव। इसके अलावा, अगर शरीर पर अचानक सूजन दिखाई दे तो यह किसी कीड़े के काटने या गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे किडनी, लिवर या हार्ट फेलियर का भी संकेत हो सकता है।
यह भी पढ़ें - 2026 में सोना-चांदी और तांबा को लेकर बाबा वेंगा की हैरान कर देगी ये भविष्यवाणी
शरीर में सूजन क्यों होती है?
सूजन शरीर में कुछ चीजों की कमी या अधिकता से भी होती है। उदाहरण के लिए:
- प्रोटीन, विटामिन बी1 और सी की कमी
- ज्यादा नमक का सेवन
इसलिए संतुलित आहार लेना और विटामिन से भरपूर चीजें खाने पर ध्यान देना जरूरी है।
देसी उपाय से राहत पाएं
खाली पेट कुछ देसी उपाय अपनाकर आप ब्लोटिंग और सूजन को कम कर सकते हैं। इसके लिए अदरक और हल्दी का उपयोग बहुत फायदेमंद माना गया है। ये प्राकृतिक औषधीय गुणों से भरपूर हैं और शरीर की सफाई में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें - नहीं खानी पड़ेगी अब दवा... दिल के डाॅक्टर ने बताया हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के 6 तरीके
आसान घरेलू ड्रिंक बनाने की विधि
सामग्री :
- अदरक का टुकड़ा – 1 इंच
- सौंफ के बीज – 1 छोटा चम्मच
- दालचीनी – 1 छोटा टुकड़ा
- हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च – 2
- पानी – जरूरत के अनुसार
विधि :
- पैन में पानी डालें और हल्की आंच पर उबालें।
- पानी में अदरक, सौंफ और दालचीनी डालकर 5 मिनट उबालें।
- अब इसमें हल्दी और काली मिर्च डालें और 5 मिनट तक उबालें।
- मिश्रण आधा रह जाने पर इसे छान लें।
- इसे सुबह खाली पेट या हैवी मील्स के आधे घंटे बाद पिएं।
नियमित सेवन से फायदे
इस ड्रिंक को हर दिन या हर तीसरे दिन पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और सूजन, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। कुछ हफ्तों के नियमित सेवन से आपको असर दिखने लगता है और डाइजेशन बेहतर होता है।
