कम होगा गाड़ियों पर मिलने वाला वेटिंग पीरियड, कंपनियां बढ़ाएंगी प्रोडक्शन

Tuesday, Mar 05, 2024 - 11:20 AM (IST)

ऑटो डेस्क: वर्तमान में कई कार निर्माताओं द्वारा अपनी गाड़ियों पर लंबा वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। अब रिपोर्टस सामने आई हैं कि डीलरशिप में स्टॉक जमा करने के कारण, पैसेंजर व्हीकल्स (यात्री वाहनों) के लिए अत्यधिक लंबा वेटिंग पीरियड खत्म हो सकता है।

कहा जा रहा है कि SUV सेगमेंट में ग्लोबल मार्केट की तरह भारतीय बाजार में  डिमांड, सेल को बढ़ावा मिल रहा है। फरवरी 2024 में भी, भारत में सभी यात्री वाहन बिक्री के 50 प्रतिशत से ज्यादा की हिस्सेदारी एसयूवी की थी। इसके अलावा बीते महीने कई नए मॉडलों के लॉन्च होने और सप्लाई-चेन में सुधार के कारण वाहन निर्माताओं को इस सेगमेंट में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज करने में मदद मिली है।


इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में, फरवरी 2024 में सेल में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आए हैं। साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फरवरी 2024 में वार्षिक आधार पर हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन 24 % बढ़ा।

Radhika

Advertising