वृंदावन: सोने-चांदी से बने हिंडोले में विराजे श्री बांकेबिहारी, ठाकुरजी की मनमोहक छवि ने मोहा भक्तों का दिल

Monday, Aug 01, 2022 - 10:15 AM (IST)

नेशनल डेस्क: हरियाली तीज पर सोने-चांदी से बने हिण्डोलों में विराजमान ठाकुर बांकेबिहारी की एक झलक पाने के लिए रविवार को वृंदावन में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

ठाकुर बांकेबिहारी साल में केवल  हरियाली तीज पर के दिन 12 घंटे से अधिक समय तक दर्शन देते हैं। यह सिलसिला आधी रात तक जारी रहा। हरियाली तीज पर बिहारी जी का श्रृंगार देखकर भक्तों का मन गदगद हो गया।

हरे रंग की पोशाक में ठाकुर जी का स्वरूप देखते ही बन रहा था। मंदिर के सेवायत प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी इस हिण्डोले में पूरे ठाठ-बाट के साथ विराजते हैं और इसी के साथ ही वृन्दावन के अन्य मंदिरों में भी हिण्डोला उत्सव की शुरुआत हो गई।

यह महोत्सव रक्षाबंधन तक मनाया जाता है और इसे झूलनोत्सव भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य सभी प्रमुख मंदिरों एवं बरसाना के लाडिली जी मंदिरों में भी हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।

गिरिराज जी महाराज की छवि भी हरियाली तीज पर देखते ही बन रही थी। 

Seema Sharma

Advertising