उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Monday, Jan 25, 2021 - 08:20 PM (IST)

कठुआ  : राष्ट्रीय मतदाता दिवस कठुआ मुख्यालय पर भी उत्साह के साथ मनाया गया। महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डी.सी. कठुआ ओम प्रकाश भगत के अलावा अन्य विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया और सभी को दिवस पर शपथ दिलाई।

 

इस दौरान वक्ताओं ने इस दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के संविधान ने हमें मतदाता बनने का अधिकार दिया है और हमें अपने इस अधिकार को इस्तेमाल भी करना होगा। चुनाव किसी भी तरह के हों, मतदाताओं को मतदान में भाग लेकर देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। यही संदेश इस आयोजन के माध्यम से दिया जा रहा है। उन्होंने चुनावी अधिकारियों को भी कहा कि वे सुनिश्चित करें कि 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मतदाता सूचियों में शामिल किया जाए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे चुनावी स्टाफ से संपर्क करें और अपना अधिकार हासिल करें। 

Monika Jamwal

Advertising