अमरनाथ यात्रा के पहले दिन राज्यपाल वोहरा ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 05:39 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने गुरुवार को पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन कर राज्य में शांति और सौहाद्र्र की कामना की। राजभवन के एक जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण दोनों मार्गों पहलगाम तथा बालटाल मार्ग पर अवरुद्ध यात्रा गुरुवार दोपहर के आसपास फिर शुरू हुई। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के प्रमुख वोहरा तथा बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), सेना के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस, केंद्रीय पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने अमरनाथ गुफा के प्रथम पूजा समारोह में शामिल हुए।

 

वोहरा ने राज्य में शांति, सौहाद्र्र, प्रगति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने तीर्थ यात्रियों के लिए किये गये इंतजामों का जायजा लिया। शिविर के डायरेक्टरों तथा प्रबंधन में जुटे सभी पदाधिकारियों को प्रभावकारी निगराने रखने तथा यात्रा को सुगम संचालित करने के लिए 24 घंटे निगरानी पर जोर दिया है। श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरूला ने एक बार फिर श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे चिकित्सा जांच तथा वैध यात्रा परमिट लेकर यात्रा करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Related News