मारे गए 39 भारतीयों के शव लेने 1 अप्रैल को इराक जाएंगे वीके सिंह

Friday, Mar 30, 2018 - 11:18 AM (IST)

नई दिल्लीः इराक के मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों के शव जल्द ही भारत लाए जाएंगे। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि वे एक अप्रैल को शवों को लाने के लिए इराक जाएंगे। माना जा रहा है कि 2 अप्रैल को शवों को विशेष विमान के जरिए भारत वापिस लाया जाएगा। बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जब संसद में 39 भारतीयों की मौत की सूचना दी थी, तब उन्होंने बताया था कि वीके सिंह इराक से शवों को भारत लाएंगे। विमान पहले अमृतसर जाएगा, फिर पटना और उसके बाद कोलकाता। 39 भारतीय नागरिकों में से 27 पंजाब के हैं, चार हिमाचल प्रदेश के, छह बिहार के और दो पश्चिम बंगाल के नागरिक हैं।

पहाड़ खोदकर निकाले शव
सुषमा ने बताया था कि पहाड़ खोदकर भारतीयों के शव निकाले गए थे। तब भी वीके सिंह ही शवों की पहचान के लिए इराक गए थे। उन्होंने शवों को उनके परिजनों के डीएनए सैंपल से मैच किया था। उल्लेखनीय है कि संसद में सुषमा द्वारा भारतीयों की मौत की जानकारी देने के बाद काफी विवाद हुआ था। विपक्ष ने सुषमा पर झूठ बोलने और सच छुपाने का आरोप लगाया था।

 

Seema Sharma

Advertising