ऑपरेशन गंगाः वीके सिंह ने पोलैंड से 437 यात्रियों को दिल्ली के लिए किया रवाना

Thursday, Mar 03, 2022 - 07:08 AM (IST)

नई दिल्लीः रूस और यूक्रेन  के बीच युद्ध और तेज होते जा रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लाने के लिए ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) चलाया जा रहा है। यूक्रेन में अब भी लगभग 13000 भारतीय फंसे हुए हैं, जिसमें अधिकतर छात्र हैं। भारत सरकार अपने नागरिकों की वतन वापसी के लिए लगातार प्रयासरत है। वहीं आज वारसॉ, पोलैंड में भारतीय दूतावास के एक ट्वीट के अनुसार 437 भारतीय नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक के साथ दो और उड़ानें आज पोलैंड से दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं।

बता दें यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के वतन वापसी के लिए भारत सरकार ने चार मंत्रियों की टीम बनाई है। जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोमानिया, जनरल वीके सिंह को पोलैंड, हरदीप पुरी को हंगरी और किरण रिजिजू को स्लोवाकिया से भारतीय नागरिकों की वापसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

 

Pardeep

Advertising