VK शशिकला हुईं कोरोना पॉजिटिव, कोविड ICU में शिफ्ट किया गया, हालत स्थिर

Friday, Jan 22, 2021 - 09:29 PM (IST)

नेशनल डेस्कः अन्नाद्रमुक की पूर्व प्रमुख एवं तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की करीबी सहयोगी रही वी के शशिकला जो यहां केंद्रीय कारागार में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सजा भुगत रही हैं, कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी हैं और उन्हें इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार शशिकला (63) कोरोना वायरस के अलावा मधुमेह और हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से भी पीड़ति हैं।

कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद गुरुवार को शशिकला को सरकारी विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले बुधवार को शशिकला को सांस लेने में तकलीफ और कफ की समस्या होने के बाद बोरविंग अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में उन्हें विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी जाती है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में यहां केंद्रीय कारागार में चार वर्षों की सजा काट रही शशिकला के इस माह 27 जनवरी को रिहा होने की संभावना है।

Yaspal

Advertising