Vivo X200T Sale Live: बस इतने में मिल रहा है 50MP ट्रिपल कैमरा वाला Vivo X200T स्मार्टफोन, जल्दी चेक करें डील
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 05:46 PM (IST)
Vivo X200T Sale: Vivo अपने ने शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन Vivo X200T पर सेल का ऐलान कर दिया है। ये सेल फ्लिपकार्ट और वीवो के आधिकारिक स्टोर पर शुरु हो चुकी है। यह फोन न केवल अपने पावरफुल MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर के लिए चर्चा में है, बल्कि इसकी 6200mAh की विशाल बैटरी और Zeiss ट्यून्ड कैमरा सेटअप इसे इस सेगमेंट का किंग बनाता है।
कीमत और कॉन्फिग्रेशन
कंपनी ने इसे दो शानदार कलर्स स्टीलर ब्लैक और सीसाइट लिलाक में अवेलेबल है। वहीं इसमें आपको दो कॉन्फिग्रेशन ऑप्शन मिलेंगे-
-
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹59,999
-
12GB RAM + 512GB स्टोरेज: ₹69,999

कंपनी ने पेश किए शानदार ऑफर्स
पहली सेल के दौरान ग्राहकों को लुभाने के लिए वीवो ने कई आकर्षक डील्स दी हैं:
-
इंस्टेंट डिस्काउंट: चुनिंदा बैंक कार्ड्स (ICICI, Axis, SBI) के जरिए पेमेंट करने पर ₹5,000 की सीधी छूट।
-
एक्सचेंज बोनस: पुराने फोन को बदलने पर ₹5,000 तक का अतिरिक्त लाभ (कैशबैक या एक्सचेंज में से एक ही मिलेगा)।
-
EMI ऑप्शन: बजट को आसान बनाने के लिए 18 महीने तक की No-cost EMI की सुविधा।
Vivo X200T के टॉप फीचर्स
-
डिस्प्ले: 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ।
-
कैमरा: पीछे की तरफ 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल Zeiss कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा।
-
बैटरी: 6200mAh की बड़ी बैटरी, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
-
सॉफ्टवेयर: यह फोन लेटेस्ट Android 16 (OriginOS 6) पर चलता है, जिसमें 5 साल के OS अपडेट का वादा है।
-
मजबूती: धूल और पानी से सुरक्षा के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग मिली है।
