भारत में इस दिन दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा Vivo T5 Pro 5G, जानें कितनी रहेगी कीमत

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 12:41 PM (IST)

Gadgets Desk: Vivo जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कई फीचर्स और कीमत से जुड़ी जानकारी टीज की है, जिससे यूज़र्स में काफी उत्साह है।

गेमिंग के लिए भी यह फोन काफी पावरफुल
Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G भारत में 15 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन के प्रोसेसर और परफॉर्मेंस से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की है। इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 7s सीरीज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज भी मिलेगा, जिससे फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस बेहतर होगी। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 11,80,000 से ज्यादा स्कोर किया है। गेमिंग के लिए भी यह फोन काफी पावरफुल बताया जा रहा है। इसमें Honor of Kings जैसे गेम्स 120 fps तक चल सकते हैं। वहीं Call of Duty Mobile और Battlegrounds Mobile India जैसे गेम्स 90 fps तक सपोर्ट करेंगे।

गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा
फोन में गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए खास गेम ऑप्टिमाइजेशन फीचर दिया गया है, जो गेम खेलते समय कॉल्स और नोटिफिकेशन को ऑटोमैटिकली ब्लॉक कर देगा। हीटिंग की समस्या से बचने के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 7000 sq mm है। यह CPU का तापमान लगभग 15 डिग्री तक कम कर सकता है, जिससे गेमिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा और स्मूथ चलेगा।

कीमत की बात करें तो उम्मीद है कि Vivo T5 Pro 5G की शुरुआती कीमत लगभग 30,000 रुपये से शुरू हो सकती है। टॉप वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत करीब 36,999 रुपये तक हो सकती है। हालांकि, असली कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट में ही होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News