डीजीपी ने यूपीएससी उत्तीर्ण करने वाले विवेक पाठक को सम्मान दिया

Tuesday, Jan 12, 2021 - 07:51 PM (IST)

कठुआ  : हाल ही में यू.पी.एस.सी. 2019 की परीक्षाओं के घोषित  नतीजों में रिजर्व लिस्ट मेें 48वां स्थान हासिल करने वाले कठुआ के विवेक पाठक को सम्मान दिया गया। कठुआ में जिला पुलिस लाइंस मेें आयोजित कार्यक्रम में डी.जी.पी. दिलबाग सिंह,डी.सी. कठुआ ओम प्रकाश ने विवेक को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मान दिया। उनके साथ जिला पुलिस प्रमुख डॉ शैलेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विवेक का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि वे प्रयास करें कि अवाम की खिदमत के साथ साथ सरकार द्वारा भविष्य में उन्हें सौंपी जाने वाली जिम्मेवारी को बखूबी निभाएं। साथ ही कठुआ के  युवाओं को भी शिक्षा की ओर लगातार आगे बढऩे को लेकर प्रेरित करें।

Monika Jamwal

Advertising