CBSE Result: दिव्यांग रक्षित मलिक ने जीता सबका दिल

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2016 - 02:54 PM (IST)

नोएडाः सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन(CBSE) ने शनिवार को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ऑल इंडिया लेवल पर दिव्यांग श्रेणी में नोएडा से एमिटी स्कूल के रक्षित मलिक ने 97.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।  अब रक्षित का सपना दिल्ली यूनिवर्सिटी के अपने मनपसंद कालेज सेंट स्टीफन से हिस्ट्री में बैचलर की डिग्री हासिल करना है।

रक्षित का कहना है कि उसके हिस्ट्री में पूरे नंबर अाए है। इसिलए वह इसी में अागे पढ़ाई करने का साेच रहा है। रक्षित के स्कूल टीचर्स का कहना है कि वह स्कूल का बहुत ही हाेनहार स्टूडेंट है। वह हमेशा ही अलग-अलग गतिविधयाें में हिस्सा लेता रहता है। बता दें कि इस बार कुल 83.05 प्रतिशत स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। शनिवार को घोषित परिणाम में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.58 रहा जबकि लड़कों का 78.85 फीसदी। 

ऑलइंडिया टॉपर नाम         प्राप्त नंबर


सुकृति गुप्ता (दिल्ली)                   497 (99.04%)
पलक गोयल (कुरुक्षेत्र)                 496 (99.02%)
सौम्या उप्पल(करनाल)                495(99.00%)
अजिस सेकर(चेन्नर्इ)                   495 (99.00%)

दिव्यांगश्रेणी

मुदिता जगोता (फरीदाबाद)          485 (97.00%)
सिद्घार्थ विश्वास(दिल्ली)               484 (96.08%)
रक्षित मलिक (नोएडा)                 482 (96.04%)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News