जैन मुनि पर ट्वीट कर बुरे फंसे विशाल, राजनीति से कर ली तौबा

punjabkesari.in Sunday, Aug 28, 2016 - 02:17 PM (IST)

नई दिल्लीः मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन विशाल ददलानी जैन मुनि तरुण सागर पर ट्विटर पर टिप्पणी कर बुरे फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार हो रहे हमलों और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ट्वीट के बाद उन्होंने राजनीति से तौबा कर ली है। 

जैन मुनि पर ये किया था विवादित ट्वीट
हरियाणा विधानसभा में हुए धार्मिक प्रवचन के कार्यक्रम का विरोध करते हुए विशाल ददलानी ने शनिवार को ट्वीट कर इस आयोजन की खिल्ली उड़ाई। ददलानी ये कहना चाहते थे कि धर्म को राजनीति से दूर रखना चाहिए लेकिन विधानसभा में जैन मुनि के प्रवचन का मजाक उड़ाने के लिए उन्होंने जैन धर्म के उस परम्परा जिसके तहत जैन मुनि निर्वस्त्र रहते हैं पर भी ओछी बात कह दी। ददलानी ने तंज कसते हुए कहा कि “अच्छे दिन नहीं आए, बिना कच्छे के दिन आ गए”।

केजरीवाल ने ट्वीट कर लगाई फटकार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विशाल के ट्वीट की सीधी निंदा तो नहीं की लेकिन उन्होंने कहा कि तरुण सागर केवल जैन ही नहीं बल्कि सभी लोग आदर करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि वे खुद जैन मुनि का और उनके विचारों का सम्मान करते हैं। वहीं केजरीवाल और अन्य नेताओं के ट्वीट के बाद विशाल ने राजनीति के हर कार्यक्रम से खुद को अलग करने की घोषणा कर दी।


आपको बता दें कि विशाल ददलानी को आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक के रुप में पहचाना जाता है। ‘पांच साल केजरीवाल’ गाना जो काफी फेमस हुआ था इन्होंने ही गाया था। विशाल आप के अंदोलन में भी 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News