LizLaz Viral News: कौन है वो जर्मन इन्फ्लुएंसर जिसकी फोटो LIKE कर चर्चा में आए विराट कोहली?

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 02:19 PM (IST)

LizLaz/Virat Kohli: इंडियन क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, फैंस ने नोटिस किया कि विराट के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से जर्मन इन्फ्लुएंसर LizLaz की एक फोटो को लाइक किया गया था। देखते ही देखते इस स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो गए।

क्या बोलीं जर्मन मॉडल LizLaz?
जब यह खबर LizLaz तक पहुंची तो इस पर उन्होंने खुद सामने आकर प्रतिक्रिया दी। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा, "सच कहूं तो मुझे उनके लिए थोड़ा दुख हुआ। मुझे बहुत खुशी हुई कि उन्होंने मेरी पोस्ट को लाइक किया, लेकिन फिर जब उन्होंने उसे अनलाइक कर दिया, तो मुझे थोड़ा बुरा लगा क्योंकि मुझे समझ ही नहीं आया कि यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई। लोगों ने इसे कैसे नोटिस किया, कैसे इसे खबर बना दिया, जबकि शायद उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था। फिर भी मैं इसके लिए आभारी हूं और कोहली के समर्थन की सराहना करती हूं।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by LizLaz (@lizlaz_tv)

जर्मन मॉडल का RCB कनेक्शन
बता दें कि विराट के साथ इस कनेक्शन के बीच LizLaz का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह  RCB को सपोर्ट करती दिख रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल IPL के दौरान बेंगुलुरु के दोस्तों के साथ मैच देखते हुए वह RCB की फैन बन गईं और विराट उनके पसंदीदा खिलाड़ी बन गए।

पहले भी Social Media पर LIKE कर चर्चा में आए थे विराट
विराट कोहली के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले 2025 में इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर की फोटो लाइक हुई थी। उस वक्त विराट ने साफ किया था कि फीड क्लियर करते समय 'एल्गोरिदम' की वजह से गलती से ऐसा हो गया था और उनका कोई गलत इरादा नहीं था। 

 विराट की पर्सनल लाइफ केबारे में बात करें तो वह एक पूरी तरह फैमिली मैन हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की है और उनके दो बच्चे, वामिका और अकाय हैं।  
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News