बेशर्मी की हदें पार- सरेअाम फाड़े लड़की के कपड़े, बनाया VIDEO

Tuesday, Jul 11, 2017 - 04:01 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का एक वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। 2 मिनट 14 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ लड़के स्कूल जाती लड़की के साथ शर्मनाक हरकत कर रहे हैं। ये वीडियो कब का है इस बारे में कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है और ना ही इसकी किसी प्रकार से पुष्टि हुई है। हालांकि ये वीडियो सोमवार 10 जुलाई को पहली बार फेसबुक पर अपलोड हुआ है। इसे सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में कुछ लोग खेत में एक लड़की के साथ बद्तमीजी करते हुए उसके कपड़े खींच रहे हैं। लड़की रोते हुए इन लोगों के सामने हाथ जोड़ कर माफी मांग रही है। थोड़ी देर में वहां एक लड़का लड़की को पीटने लगता है। 5-6 की संख्या में ये लड़के लड़की और उसके दोस्त को काफी परेशान करते हैं और मारपीट भी कर रहे हैं।
 

Advertising