जब हिरण को जबड़े से पकड़कर पेड़ पर चढ़ गया तेंदुआ, देखें Shocking Video
Tuesday, Mar 31, 2020 - 11:24 AM (IST)
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हिरण को जबड़े से पकड़कर एक तेंदुए को पेड़ पर चढ़ते देखा गया। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने पोस्ट किया है।
Unbelievable climb. Do You know a #leopard can take three times heavy prey & can climb a straight tree. In their territory many a times you can see leftover on trees also. Close shot. Sent by a friend. pic.twitter.com/kXrkSpqLq8
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) March 28, 2020
वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ बड़े से हिरण का शिकार करता है। वहीं लोग गाड़ी में बैठकर शूट कर रहे होते हैं। लोगों को देख तेंदुआ कुछ देर तक वहीं बैठा रहता है, जिसके बाद वो हिरण को जबड़े से पकड़कर पेड़ पर चढ़ जाता है। वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।