सरेआम लड़कियों को अचानक किस करने के वीडियो पर मचा बवाल

Monday, Jan 09, 2017 - 08:47 AM (IST)

नई दिल्ली: नए साल के जश्न की शाम आई.टी. हब बेंगलूर में लड़कियों से सरेआम छेड़छाड़ की घटना के बाद अब देश की राजधानी में भी अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक यूट्यूब चैनल के लिए ऐसा प्रैंक वीडियो बनाया गया जिससे बवाल खड़ा हो गया। एक युवक ने नए साल के जश्न वाले दिन प्रैंक वीडियो बनाने के लिए कनॉट प्लेस पर अनजान लड़कियों को सरेआम किस करना शुरू किया था। वह अचानक आकर लड़की को किस करता और भाग जाता।

ऐसा होने से लड़की हड़बड़ा जाती और जब तक कुछ समझ पाती तब तक आसपास के लोग तमाशबीन की तरह उसे घूरने लगते। साल 2007 से चल रहे ‘क्रेजी सुमित’ नाम के यूट्यब चैनल ने प्रैंक के नाम पर यह वीडियो बनाया था और इसे शेयर भी किया। कुछ लोगों ने जब कानूनी कार्रवाई की मांग करना शुरू कर दिया तो सुमित ने आगे आकर माफी मांगी। हालांकि मामला पुलिस तक पहुंच चुका है, अब साइबर सैल इसकी जांच करेगा।

Advertising