केरल में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, दीवार तोड़ चर्च में जा घुसी बस, कई लोग घायल

Saturday, Mar 11, 2023 - 04:47 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केरल में एक तेज रफ्तार बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और बस दीवार तोड़कर चर्च में घुस गई। मामला पठनमथिट्टा जिले का है। जिले के किझावल्लोर के पास केरल राज्य परिवहन निगम (KSRTC)  की बस सफेद कार को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार में जाकर भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और बस दोनों के परखच्चे उड़ गए और बस चर्च की दीवार तोड़कर चर्च में घुस गई। घटना शनिवार करीब दोपहर पौने दो बजे की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल रेफर कर दिया या है।

Yaspal

Advertising