त्रिपुरा में राजनीति हिंसा से गरमाया माहौल

Tuesday, Feb 13, 2018 - 02:59 PM (IST)

अगतरला: उत्तरी त्रिपुरा में कल शाम माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशियों पर हमला करने के प्रयास के बाद स्थिति गरमा गई है। इस हमले में दोनों प्रत्याशी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार उपद्रवियों ने कुछ वाहनों में भी तोड़फ़ोड़ की और इस घटना के बाद कैलाश शहर और धर्मनगर में अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई हैं।

इससे पहले नेशनल कौंसिल आफ त्रिपुरा के एक प्रत्याशी पर रैली के दौरान हमला किया गया था जिसमें 12 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पिछले तीन दिनों में चार उम्मीदवारों पर हमला हो चुका है जिनमें भाजपा के तीन उम्मीदवार शामिल है। इस दौरान 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं और भाजपा के रामनगर के बूथ अध्यक्ष की माकपा कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से हत्या कर दी है।  

Advertising