हरियाणा में कल भड़क सकती है हिंसा: CID

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2017 - 09:50 PM (IST)

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के एक मामले में कल सजा सुनाए जाने के बाद हरियाणा में हिंसा भड़क सकती है। राज्य की खुफिया एजेंसी ने आज इसे लेकर सतर्क किया है। 


गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राम निवास के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘आईजी और सीआईडी ने यह बताया है कि स्थिति तनावपूर्ण है और कई दिन तक फिर से हिंसा भड़क सकती है खासतौर से 28 अगस्त को, जब सजा सुनाई जाएगी।’’ बहरहाल, हरियाणा के डीजीपी बी.एस. संधू ने आश्वासन दिया कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना कल पुलिस के लिए शीर्ष प्राथमिकता होगी। 


उन्होंने कहा, ‘‘अब शीर्ष प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि जब कल रोहतक में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सजा सुनाए जाए तो कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाई रखी जा सकें।’’  रोहतक में सुनारिया जेल जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है ताकि ङ्क्षहसा की कोई घटना फिर से ना हों। स्वयंभू बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह सुनारिया जेल में बंद है। पंचकूला में गत सप्ताह सीबीआई अदालत में गुरमीत को दोषी ठहराए जाने के बाद हजारों डेरा समर्थक उग्र हो गए थे और उन्होंने ङ्क्षहसा तथा आगजनी की थी। 


उन्होंने बताया कि राज्य में डेरा के 103 ‘नाम चर्चा घरों’ से लोगों को बाहर निकाला और वहां से हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिरसा में डेरा मुख्यालय को कल खाली कराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि डेरा समर्थक उसका मुख्यालय छोड़कर जा रहे हैं। डेरा समर्थक पंचकूला में फैसले के मद्देनजर मुख्यालय में एकत्रित हो गए थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है। 


50 वर्षीय गुरमीत राम रहीम सुनारिया जेल में बंद है। उसे पंचकूला में शुक्रवार को दोषी ठहराया गया था। सीबीआई न्यायाधीश जगदीप सिंह ने वर्ष 2002 में एक अनाम लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज मामले में राम रहीम को बलात्कार का दोषी ठहराया। शिकायत में कहा गया था कि उसने दो महिला समर्थकों का यौन शोषण किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News