विनय कुमार रूस में भारत के नए राजदूत नियुक्त, जल्द संभालेंगे कार्यभार

Wednesday, Mar 20, 2024 - 01:06 AM (IST)

नई दिल्लीः वरिष्ठ राजनयिक विनय कुमार को रूस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विनय कुमार वर्तमान में म्यांमा में भारत के राजदूत के पद पर हैं। विनय, भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 1992 बैच के अधिकारी हैं। 

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''विनय कुमार (आईएफएस 1992) को रूस में भारत के नये राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह म्यांमा में भारत के राजदूत के पद पर हैं।'' बयान के मुताबिक, विनय के जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। 

Pardeep

Advertising