पब में हुआ शौर्य चक्र विजेता के बेटे पर जानलेवा हमला

Tuesday, Mar 05, 2019 - 12:46 PM (IST)

नई दिल्ली: शौर्य चक्र विजेता रिटायर्ड कैप्टन विक्रमजीट सिंह के बेटे गुरनिहाल सिंह पर हमला करने के आरोप में मुंबई के एक पब से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी मुताबिक पश्चिमी बांद्रा में 22 साल के गुरनिहाल सिंह के दोस्त सक्षम जातिया की कुछ लड़कों से पब में बहस हो गई थी। इसके बाद लड़कों ने सक्षम पर हमला कर दिया। 

जांच में जुटी पुलिस
बीच बचाव में आए गुरनिहाल और एक अन्य दोस्त पर भी लड़कों ने हमला कर दिया। उनमें से एक ने गुरनिहाल के गले पर कांच की बोतल तोड़ दी जिससे उसे गंभीर चोट आई है। गुरनिहाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामलें में  3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पकड़े गए लोगों से यह पता करने की कोशिश कर रही है इस हमले में कोई अन्य तो शामिल नहीं था। 


 

Anil dev

Advertising