पासपोर्ट-वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों को देखेंगे विकास स्वरूप, विदेश मंत्रालय में सचिव नियुक्त

Friday, Jul 12, 2019 - 11:42 AM (IST)

नई दिल्ली: वरिष्ठ राजनयिक विकास स्वरूप को विदेश मंत्रालय में दूतावास संबंधी, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों का सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा कि भारतीय वन सेवा के 1986 बैच के अधिकारी स्वरूप इस समय ओटावा में भारत के उच्चायुक्त हैं।

आदेश के अनुसार उन्हें विदेश मंत्रालय (दूतावास संबंधी, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों का) सचिव नियुक्त किया गया है। यह आदेश एक अगस्त 2019 से लागू होगा।

Seema Sharma

Advertising