विकास दुबे की मौत पर भड़की पत्नी, बोली- मैं भी उठाऊंगी बंदूक

Saturday, Jul 11, 2020 - 09:35 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कानपुर के सचेंडी में एसटीएफ के साथ कथित मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ने कहा है कि उसके पति ने गलत किया था और उसके साथ यही होना था। दुबे के अंतिम संस्कार के वक्त उसकी पत्नी रिचा ने मीडिया कर्मियों से काफी नाराजगी से बात की। उसने एक सवाल पर कहा "हां, हां, हां, विकास ने गलत किया था और उसके साथ यही होना था।

रिचा ने दुबे का अंतिम संस्कार कवर करने आए मीडिया कर्मियों पर गुस्सा उतारा और उन्हें वहां से चले जाने को कहा। उसने दुबे की मुठभेड़ में मौत के लिए मीडिया को जिम्मेदार बताया। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने सबको सबक सिखाने और जरूरत पड़ने पर हथियार उठाने की भी बात कही। 

इससे पहले विकास दुबे की पत्नी ऋचा ने उसका शव लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद विकास के बहनोई दिनेश तिवारी पोस्टमार्टम हाउस से विकास का शव लेने के लिए पहुंचे। यह वही दिनेश है जिसे पुलिस ने पिछले हफ्ते कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के फौरन बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। 

इस वारदात का मुख्य आरोपी पांच लाख रुपये का इनामी बदमाश विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के सचेंडी इलाके में पुलिस और एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उसके शव का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह गृह में किया गया। 

vasudha

Advertising