डेरा सच्चा सौदा को अब विजय गोयल ने दिए 30 लाख

Tuesday, Aug 30, 2016 - 09:47 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी अचानक डेरा सच्चा सौदा पर मेहरबान नजर आ रही है। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने सिरसा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से मुलाकात की। 

इस दौरान मंत्री गोयल ने उन्हें स्टेडियम बनाने के लिए 30 लाख रुपए का चैक भी दिया।  विपक्ष डेरे पर अचानक भाजपा की मेहरबानी पर सवाल खड़े कर रहा है। इससे पहले रविवार को हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने डेरे को 50 लाख रुपए दिए थे। 

हरियाणा के एक और मंत्री डेरे को देंगे 11 लाख का फंड
हरियाणा के मंत्री मनीष ग्रोवर ने डेरा सच्चा सौदा के लिए राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपने विवेकाधीन कोष से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। 

ग्रोवर ने कहा कि गुरु डेरा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का उनको पूरा आशीर्वाद प्राप्त है और वह युवाओं को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि होने के नाते मैं अपने विवेकाधीन कोष से डेरा सच्चा सौदा को 11 लाख रुपए दे रहा हूं।’
Advertising