Vijay Diwas: PM मोदी और रक्षा मंत्री का वीर जवानों को नमन, बोले- सेना के अदम्य साहस को सलाम

Thursday, Dec 16, 2021 - 11:04 AM (IST)

नेशनल डेस्क: 16 दिसंबर 1971 की ऐतिहासिक जीत की खुशी आज भी हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर देती है। 1971 की जंग को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया था। यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को सलाम करने का दिन है। इस खास दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्वर्णिम विजय मशालों के स्वागत समारोह में शामिल हुए।

विजय दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने वॉर मेमोरियल पहुंचकर वीरों को नमन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि मैं मुक्तिजोद्धों, वीरांगनाओं और भारतीय सशस्त्र बलों के वीरों द्वारा महान वीरता और बलिदान को याद करता हूं। हमने साथ मिलकर दमनकारी ताकतों से लड़ाई लड़ीं और उन्हें हराया। बांग्लादेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति प्रत्येक भारतीय के लिए विशेष महत्व रखती है।

भारतीय सैनिकों के अद्भुत साहस को नमन- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि भारतीय सैनिकों के अद्भुत साहस व पराक्रम के प्रतीक ‘विजय दिवस’ की स्वर्ण जयंती पर वीर सैनिकों को नमन करता हूं। 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने दुश्मनों पर विजय कर मानवीय मूल्यों के संरक्षण की परंपरा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा था। सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि स्वर्णिम विजय दिवस के अवसर पर हम 1971 के युद्ध के दौरान अपने सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को याद करते हैं। 1971 का युद्ध भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। हमें अपने सशस्त्र बलों और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।

 

Seema Sharma

Advertising