Video: जब तेंदुए से भिड़ गया कुत्ता, काफी देर तक होती रही लड़ाई...फिर हुआ कुछ ऐसा

Tuesday, Jun 07, 2022 - 11:58 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक तेंदुए के घर में घुसनने की कोशिश करने और कुत्ते के साथ उसकी जबरदस्त लड़ाई का वीडियो सामने आया है। तेंदुए और पालतू कुत्ते की लड़ाई CCTV कैमरे में कैद हुई है। CCTV में दिख रहा है कि एक तेंदुआ एक घर में घुसने की कोशिश करता है लेकिन कुत्ते को देखकर पीछे हट गया। तेंदुए को देख कुत्ता भौंकता है। तभी तेंदुआ उसे दबोचने की कोशिश करता है।

 

कुत्ता इधर-उधर भागने लगता है। दोनों कुछ समय के लिए गुत्थमगुत्थी होते हैं। आखिर में तेंदुआ अपना शिकार मुंह में दबाकर वहां से चला जाता है। यह पूरा मामला नासिक के मुंगसरे गांव में रिहायशी इलाके का है, जहां तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाया। लोगों में इस घटना के बाद डर बैठ गया है। नासिक के वन विभाग के अधिकारी पंकज गर्ग का कहना है कि मुंगसरे गांव के लोग रात के समय अपने घरों के अंदर ही रहें क्योंकि इस क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधि बढ़ गई है। उन्होंने गांव के लोगों से ज्यादा सतर्क रहने को कहा है।

 

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश में भी एक तेंदुए को घर के अंदर घुस कर कुत्ते का शिकार करते देखा गया था। धीरे-धीरे वन खत्म हो रहे हैं जिस कारण पिछले काफी समय से जंगली जानवरों ने शहर के रिहाइशी इलाकों का रुख किया है। ज्यादातर तेंदुए शहरों की तरफ आ रहे हैं।

Seema Sharma

Advertising