इस रिक्शा वाले का Video देख आपका भी पसीज जाएगा दिल!
Sunday, Sep 29, 2019 - 11:31 AM (IST)
नेशनल डेस्क: कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं तो वहीं सड़कों पर आवागमन भी लगभग ठप पड़ गया है। इसी बीच एक रिक्शा चालक का वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर किसी का दिल पसीज जाएगा।
संगठित सुशासनी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े स्मार्ट सिटी की धनराशि ग़बन करने वालों शर्म करो। नीतीश कुमार-सुशील मोदी को ग़रीबों की आह लगेगी। ऐसे video देखकर कलेजा फटता है। pic.twitter.com/P7X1upHgrT
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) September 28, 2019
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स रिक्शा समेत पानी में फसा हुआ है। वह रिक्शा को खींचने की बेहद कोशिश कर रहा है लेकिन पानी अधिक होने के कारण वह कामयाब नहीं हो पा रहा है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि कुछ लोग उसे रिक्शा वहीं छोड़ने को बोल रहे हैं लेकिन वह रोता हुआ आगे बढ़ता जा रहा है।
वीडियो बनाने वाला शख्स यह कहता सुनाई दे रहा है कि वह गरीब पानी में डूब जाएगा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना बिहार की राजधानी पटना की है। वहीं इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला। पार्टी ने लिखा संगठित सुशासनी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े स्मार्ट सिटी की धनराशि गबन करने वालों शर्म करो। नीतीश कुमार-सुशील मोदी को ग़रीबों की आह लगेगी. ऐसे वीडियो देखकर कलेजा फटता है।