पॉवरफुल मैसेजः हर मां-बाप की आंखे खोल देगा ये वीडियो

Monday, Apr 17, 2017 - 06:30 PM (IST)

नई दिल्लीः इंटरनेट पर इन दिनाे एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चों ने कहा है कि उन्हें रेपिस्ट बनने से बचा लिया जाए। यह वीडियो जेंडर इश्यू पर लड़कों को बचाने की बात कहते हुए पॉवरफुल मैसेज देता है। इसमें दिखाए गए बच्चे अपने माता-पिता से गुहार लगाते हैं कि उन्हें औरतों के खिलाफ सोचने वाले व्यक्ति बनने से बचाया जाए। उन्हें ऐसा शख्स बनने से भी बचाया जाए जो औरतों को मारता-पीटता है या उनके साथ किसी और तरह की हिंसा का समर्थन करता है।

देखें वीडियाेः-



यह वीडियो उस विचारधारा पर सख्ती से सवाल करता है, जिसमें महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में उनकी खुद भी कुछ जिम्मेदारी बताई जाती है। इस वीडियो लड़कों को बेहतर इंसान बनाने का संदेश है। इसके साथ ही ये बच्चे अपने माता-पिता से सही माहौल देने की मांग करते हैं।

Advertising