VIDEO: मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर जबरदस्त एक्सीडेंट, 5 लोगों की मौत

Wednesday, Oct 05, 2022 - 09:28 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर आज सुबह तड़के एक बडा हादास हुआ जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, सुबह साढ़े 3 बजे  एक के बाद एक 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिसमें कुल 5 लोगों की मौत हो गई है,वहीं लगभग 6 घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब सड़क पर एंबुलेंस और बाकि गाड़ियां वहां खड़ी थीं कि तभी एक तेज रफ्तार कार ने पहले से खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी।जिसकी चपेट में वहां खड़े लोग भी आ गए।

सभी लोग बांद्रा से वर्ली की तरफ जा रहे थे। यह हादसा इतना भयानक था कि पांचों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

  वहीं, यह पूरा हादसा एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसमें  देखा जा सकता है कि वहां पर खड़ी गाड़ियों के पास लोग खड़े थे, तभी तेज रफ्तार कार ने तेज टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया है, 'मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं।

Anu Malhotra

Advertising