पैसों के लिए यह Couple करता था शर्मनाक काम, एेसे हुअा खुलासा

Thursday, Sep 20, 2018 - 11:46 AM (IST)

नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स): गोविंदपुरी पुलिस ने एक ऐसे दंपति को गिरफ्तार किया है,जो शादी के बाद अपने अपराधी पति का पार्टनर बन गई। पति बाइक चलाता था,जबकि बाइक पर पीछे बैठ पत्नी मोबाइल लूटती थी। लेकिन ज्यादा दिनों तक दंपित पुलिस के हाथों से नहीं बच सकी। दंपति एक शख्स का मोबाइल लूट रहे थे, तभी पुलिस ने दबोच लिया। बताया जा रहा है कि सात महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। लेकिन अब पुलिस ने दोनों को पकड़ तिहाड़ भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम उफ विक्की (24) व सोनिया (20) के तौर पर हुई। पुलिस ने इनके पकड़े जाने से झपटमारी और चोरी के 8 मामले सुलझा लेने का दावा किया है। उनके पास से चोरी की बाइक व लूट का मोबाइल भी मिल गया है। 

लड़की ने छीन लिया युवक का मोबाइल
साउथ-ईस्ट डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि स्नैचरों पर लगाम कसने के लिए गोविंदपुरी के एसएचओ कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम अलग-अलग जगहों पर बेरिकेट लगाकर वाहनों की जांच में जुटी थी। इसी दौरान मंगलवार सुबह नौ बजे शुभम नाम का युवक ऑफिस जा रहा था, जब वह कालकाजी एक्सटेंशन पहुंचा तभी बाइक सवार एक लड़की ने उसका मोबाइल छीन लिया। वारदात के बाद बाइक के आगे बढ़ जाने पर पीड़ित ने शोर मचाया, तभी वहां से गुजर रहे बीट स्टाफ ने इस बाइक को रुकवा उन्हें पकड़ लिया। वे चोरी की बाइक पर थे जिनसे छीना हुआ मोबाइल भी मिल गया।

पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार
इस केस में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। विक्रम झपटमारी और चोरी के नौ मामले में लिप्त मिला है। वह बस क्लीनर का काम करता है। उसने बताया कि सात महीने पहले एक ही इलाके में रहने वाली लड़की से उसे प्यार हो गया। सात महीने पहले दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद विक्रम एक केस में जेल चला गया जो जुलाई में ही जेल से छूटकर बाहर आया था। इसके बाद उसकी पत्नी ने अपराध में उसका साथ देने के लिए हाथ थाम लिया और वे एक साथ मिलकर वारदात करने लगे। 

Anil dev

Advertising