उपराष्ट्रपति चुनाव: वेंकैया के दामन पर हैं कई दाग

Saturday, Aug 05, 2017 - 11:26 AM (IST)

नई दिल्लीः संसद में उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। शाम सात बजे तक परिणाम भी आ जाएगे। भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के लिए चुनावी मैदान में एनडीए की ओर से वेंकैया नायडू हैं, तो वहीं विपक्ष से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और गांधीजी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी हैं। नायडू की जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं नायडू बेदाग नहीं। नायडू पर कई आरोप हैं।

आरोप नं. 1 - नायडू के प्रभाव में तेलंगाना सरकार ने गत 20 जून को स्वर्ण
भारत ट्रस्ट को 2 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास शुल्क का भुगतान किया। इस ट्रस्ट में नायडू की बेटी प्रबंधन ट्रस्टी हैं।

आरोप नं. 2- नायडू के बेटे को फायदा पहुंचाने के लिए तेलंगाना सरकार ने बिना टैंडर निकाले ही 2 कंपनियों को 270 करोड़ रुपए का ऑर्डर दिया। इन कंपनियों में एक के मालिक नायडू के बेटे हैं और दूसरी के राज्य के मुख्यमंत्री के बेटे हैं।

आरोप नं.3- उच्चतम न्यायालय के आदेश पर 6 अप्रैल, 2011 को कुशाभाऊ ठाकरे स्मारक ट्रस्ट को दी गई 20 एकड़ जमीन का आबंटन रद्द किया गया था।
इसकी कीमत करीब 600 करोड़ रुपए थी। नायडू इस ट्रस्ट के अध्यक्ष थे।

आरोप नं. 4- 1978 में नायडू जब आंध्र प्रदेश विधानसभा में विधायक थे तो उन्होंने नल्लोर में भूमिहारों की करीब 5 एकड़ जमीन अपने नाम करवा ली थी लेकिन अगस्त, 2002 में उन्हें यह जमीन प्रशासन को लौटाने के लिए बाध्य होना पड़ा था।

Advertising